फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने फिर रोका लैंको के कोयले की रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ठेकेदारों ने बुधवार को ककरी वारफाल में लैंको परियोजना में जा रही कोल रैक को रोक कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी गई कि उनके बकाये 10 करोड़ का भुगतान नहीं किया गया तो वे आगे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

लैंको के निर्माण कार्य के दौरान कार्य कर चुके ठेकेदारों व उप ठेकेदारों का लगभग 10 करोड़ रुपये बाकी है। जिसे 2011-12 से भुगतान के लिए टाल-मटोल किया जा रहा है। जिससे विवश होकर ठेकेदारों व उप ठेकेदारों ने बुधवार को दूसरी बार ककरी वारफाल में कोयले से लदे रैक को रोक दिया और प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि लैंको परियोजना के हीलाहवाली करने के कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। संरक्षक राजेश यादव व अध्यक्ष राम किशुन सिंह यादव ने संयुक्त बयान में बताया कि लैंको को कोयला आपूर्ति तब तक ठप्प की जाएगी, जब तक ठेकेदारों का बकाये धनराशि का भुगतान नहीं हो जाता। कोयला रेल रैक रोको अभियान में मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह, सुरेश गोस्वामी, अजय सिंह, तैय्यब अंसारी, प्रशांत दूबे, श्याम मिलन वैसवार, बबलू श्रीवास्तव, धीरज गुप्ता, छोटे सिंह, महेंद्र मिश्र व रवि सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें