फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेरेबंदी के बाद बेरोजगार हड़ताल पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। प्रशासनिक घेरेबंदी के बाद भी रोजगार को लेकर सोनांचल संघर्ष वाहिनी (सोसंवा) के बैनर तले क्षेत्र के बेरोजगार बुधवार को सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह निर्णय मंगलवार को बैठक के बाद सोसंवा के पदाधिकारियों ने लिया।
विज्ञापन

बताते चले कि आंदोलन आने वाले त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन ने नौ अगस्त (बुधवार) से दुद्धी तहसील क्षेत्र में धारा 144 लागू करने ऐलान कर दिया। जानकारी के बाद एसडीएम के आदेश के विरोध में सोसंवा की एक आपात बैठक मंगलवार एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र स्थित स्टेडियम में हुई। प्रशासन की कार्रवाई को आंदोलन को कुचलने का कुचक्र बताते हुए पदाधिकारियों ने विरोध किया और कहा कि खडिय़ा कोयला परियोजना में काम रही आउट सोर्सिंग कंपनी में क्षेत्रीय बेरोजगारों को नियम मुताबिक समायोजित कराने के सवाल पर बीते 25 अप्रैल से संगठन आंदोलन कर रहा है लेकिन इस मामले में कोल प्रबंधन व प्रशासन का रवैया नकारात्मक है। इसी के चलते गांधीवादी तरीके से नौ अगस्त से सामूहिक भूख हड़ताल करने का निर्णय संगठन ने लिया और इसकी प्रति देश के प्रधानमंत्री समेत सत्ता व सरकार के नुमाइंदों के यहां भेज दिया। इसके बाद भी आंदोलन को धारा 144 से कुचले जाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से सोसंवा के प्रधान महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी मौजूद रहे। बैठक का संचालन गणेश सिंह ने किया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल, शिवम चौहान, दिलीप गुप्ता, कमलेश पनिका सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें