फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दूकान चयन की ग्रामीणों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। चोपन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा में 20 माह से कोटे की दूकान निरस्त है, बावजूद अभी तक नए दूकान का चयन नहीं हो सका। किशुनपुरवा गांव में कोटे की दूकान अटैच कर दिया गया। जिससे लोगों को आठ किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे राशन की कीमत से ज्यादा भाड़ा लग जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। राजकुमार, संतोष, दीपनरायन, रामनाथ, प्रतिमा देवी का कहना है कि राशन की कीमत 12 रुपये है और किशुनपुरवा आने-जाने का किराया 20 रुपये पड़ता है। वहां जाने के बाद किसी दिन राशन नही मिलने पर दूसरे दिन भी जाना पड़ता है। जिससे राशन की कीमत से ज्यादा भाड़ा हो जाता है। यह भी बताया कि तीन माह पूर्व राशन लेने जाते समय वाहन पलट जाने से कई लोग घायल हो गए थे। ग्रामीण रीता देवी, मुन्नालाल, अरविंद, कामेश्वर, पानपती ने कोटेदार के चयन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें