फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विण्ढमगंज-दुद्धी मार्ग पर चक्काजाम, वाहनों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (विंढमगंज)। नेशनल हाईवे रीवां-राची से जुड़ा विंढमगंज-दुद्धी मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। आए दिन इसपर कई हादसे हो रहे हैं। बारिश में सड़क पूरी तरह से कीचड़ से भर गई है। कई बार मांग के बावजूद मरम्मत न होने से क्षुब्ध लोगों ने शनिवार को सुभाष तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। तहसीलदार के रविवार से गड्ढों को भरे जाने का काम शुरू कराने के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद जाम खुला। जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। लोगों ने प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे रमेश एडवोकेट के अगुवाई में क्षेत्रीय लोगों ने सुभाष तिराहे पर विंढमगंज- दुद्धी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। यहां लोगों ने सभा की। रमेश एडवोकेट ने कहा कि सीएम ने फरमान जारी किया था कि 15 जून तक सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएंगी लेकिन शासन, प्रशासन की उदासीनता से बार्डर से घिवही रेलवे गेट के करीब पांच किमी सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। तीन माह पूर्व भी जाम कर मरम्मत की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ग्रामीणों के मांगों की अनदेखी की जा रही है। रोड पर चलना दूभर हो गया है। कई लोग गिरकर घायल हो गए हैं व कई दुर्घटना में जान गवां बैठे हैं। रोड से छिटककर गिट्टी लोगों को घायल कर चुकी हैं व दुकानों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं। उधर जाम से झारखंड बार्डर तक करीब दो किमी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर थाना पुलिस पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने उनकी नहीं सुनी। फिर तहसीलदार दुद्धी मृत्युंजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की और फिर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रविवार से गड्ढों को पाटने का काम शुरू करा दिया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जगदीश यादव, राजन दुबे, टुनटुन, ऐनुल, पवन प्रधान, दिनेश गुप्ता, लवकुश, किशोर, रवि, पल्लू, अनिल, नंद किशोर, बबलू, काशी, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें