सोनभद्र/ओबरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज एवं ओबरा में राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
राबर्ट्सगंज के आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आज ही के दिन नौ जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुई थी। यह संगठन विद्यार्थियों के हित में काम करने वाला न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रमेश जायसवाल और जिला सह संयोजक विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि 16 जुलाई को जिला अभ्यास वर्ग होगा इसकी तैयारी में अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव ने सभी को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्तिकेय त्रिपाठी, विजय कुमार, प्रांजल चतुर्वेदी, आकाश कुमार, विकास, अनुपम श्रीवास्तव, अरुण आदि मौजूद रहे। उधर ओबरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परिषद के विभाग सह संयोजक प्रवीण शुक्ला ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभाग संयोजक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। निर्धन मेधावी छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में नहीं जा सकते, उनके लिए स्वामी विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाता है। अरविंद सोनी, अभिषेक सोनी, मनीष विश्वकर्मा, शुभम पटेल, शिवम सिन्हा, अंशु तिवारी, परमेन्द्र कुमार, अभिषेक गौतम, संजय, उमाशंकर, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।