फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटी वाले गरीब परिवार को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ऐसे गरीब परिवार जिनके घर में एक बेटी है, उसे भी इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा। अब तक हुए चयन में जिन पात्रों का नाम छूट गया है उनका नाम जोड़ने के लिए ग्राम पंचायतों में बैठकें होंगी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा के मुताबिक ग्राम पंचायतों की बैठकें लगा दी गई हैं। पात्र नाम जोड़वाने के लिए प्रधान, सेक्रेटरी और बीडीओ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के ऐसे गरीब परिवार जिनके पास आवास नहीं है, उन्हें सिर छिपाने की जगह देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर पात्रों के चयन की प्रक्रिया जारी है। अब तक तमाम लोगों का चयन इस योजना के लिए किया जा चुका है, लेकिन अब भी ऐसे तमाम परिवार हैं, जो पात्र होने के बावजूद योजना में चयनित होने से छूट गए हैं। आयुक्त ग्राम्य विकास यूपी के निर्देश पर ऐसे पात्रों का नाम पात्रता सूची में जोड़ने के लिए एक बार फिर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा ने ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित करने के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है। गांव में खुली बैठक कर ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी पात्रों का चयन करेंगे। यदि इसमें भी कोई छूटता है तो वह ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी के अलावा बीडीओ और जरूरत पड़ने पर पीडी से भी संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि पात्रता की श्रेणी में किन्नर के साथ ही ऐसे गरीब परिवार भी शामिल किये गए हैं, जिनके परिवार में एक बेटी हो। कुष्ठ, कैंसर और एचआईवी पीड़ितों को भी पात्रता की सूूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें