फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामानों के नए स्टॉक आने पर प्रभावित होगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शुक्रवार की मध्य रात्रि से पूरे देश में जीएसटी लागू हो गया लेकिन बाजार पर फिलहाल इसका असर नहीं दिख रहा। खाद्य वस्तुओं के साथ ही अन्य सामानों की कीमत अब भी जस की तस है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी का असर सामानों के नए स्टॉक के आने पर ही होगा। उनका मानना है कि इस कर प्रणाली से व्यापारियों को कोई क्षति नहीं होनी है।
विज्ञापन

जश्न और विरोध के बीच शुक्रवार की मध्य रात्रि से जीएसटी लागू हो गया। देश भर में एक कर प्रणाली के लागू होने के बाद इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि इससे बाजार प्रभावित होगा लेकिन दो दिन होने के बावजूद अब तक बाजार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। सभी वस्तुओं के दाम पुराने ही हैं। जीएसटी के प्रभाव पर कपड़ा व्यवसायी विकास मित्तल का कहना है कि कपड़ा व्यवसाय पर फिलहाल जीएसटी का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले दो प्रतिशत कर लगता था, अब पांच प्रतिशत लगेगा। पहले गैर राज्य से मॉल मंगाने पर अलग-अलग कर देना पड़ा था। लेकिन अब पूरे देश में कहीं भी खरीदारी पर पांच प्रतिशत ही टैक्स लगेगा। इससे जनता का कोई नुकसान नहीं फायदा है। एक हजार रुपये के अंदर का सामान कर मुक्त है। कपड़े की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पुराने माल पुराने दाम पर ही बेचा जा रहा। जीएसटी में पुराना माल निकालने के लिए तीन माह की छूट भी दी गई है। अशोक जैन ने बताया कि व्यवसाइयों और उपभोक्ताओं पर जीएसटी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसको लेकर जो भी भ्रांतियां हैं वह दूर हो जाएंगी। किराना व्यवसायी हेमंत कुमार जैन का कहना है कि खाद्य वस्तुओं का दाम फिलहाल बढ़ा या घटा नहीं है। सामानों की कीमत जो दिन पहले थी वह अब भी है। पुराने माल पुराने रेट पर ही बेचा जा रहा है। पहले किराना व्यापार पर आधा प्रतिशत कर लगता था अब एक प्रतिशत लगेगा। दैनिक उपयोग की चीजों में कोई ज्यादा कर नही है। पैक्ड सामान जब नए आएंगे तो उसका दाम घटेगा। कहा, सिर्फ यूपी में ही मंडी कर है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी अवनीश अस्थाना का कहना है कि इलेक्ट्रानिक सामान पर पहले की ही तरह 18 से 28 प्रतिशत कर देना है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इलेक्ट्रानिक सामान कुछ सस्ते हुए हैं। प्रिंटर सस्ता और लैपटॉप व कंप्यूटर महंगा हुआ है। आने वाले समय में उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें