फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अफसरों सहित 18 गैरहाजिर, वेतन रोका

Fri, 24 Aug 2018 11:19 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
अधिकारी रहे गैरहाजिर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनभद्र। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण दिया। इस दौरान सात अफसर सहित 18  कर्मचारी गैरहाजिर मिले। बिना अवकाश स्वीकृति के गैरहाजिर मिले जिला अर्थ संख्याधिकारी, जिला बचत अधिकारी सहित छह का वेतन रोका गया है। साथ ही सहायक निबंधन सहकारिता से जवाब तलब किया गया है। जबकि एक लेखाकार और 10 कर्मियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन


अर्थ संख्याधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया।        
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामानंद और ओपी यादव को अनुपस्थित पाते हुए एक दिन का वेतन रोकने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई और स्पष्टीकरण के लिए डीएम की ओर से पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। अपर सांख्यिकीय अधिकारी हरिश्चंद्र गुप्ता, शिवाकांत यादव का एक-एक दिन, राकेश कुमार सरोज का 18 अगस्त से 24 अगस्त तक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।

इसी क्रम में डीपीआरओ कार्यालय में लेखाकार आरडी वर्मा का अवकाश प्रार्थना पत्र डीपीआरओ की बजाय कनिष्ठ सहायक दीनदयाल सिंह के यहां पाए जाने पर लेखाकार का 22 अगस्त से 24 अगस्त और दीनदयाल का वेतन 24 अगस्त का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

इसी तरह सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मी कन्हैयालाल, राजनाथ, वाहन चालक रामजीत का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।

कार्यालय सहायक निदेशक बचत में जिला बचत अधिकारी संतलाल यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी विजय यादव को गैरहाजिर पाए जाने पर अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया। कार्यालय सहायक निबंधक सहकारिता में सहायक निबंधन टीएन राय से स्पष्टीकरण तलब किया। ऊर्दू अनुवादक इबरार अहमद, कनिष्ठ सहायक जगदीश यादव, राजीव सिंह का तीन दिन का वेतन रोका। सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय में ऊर्दू अनुवादक औरंगजेब खान, कनिष्ठ सहायक गोविंद कुमार गुप्ता को बिना अवकाश स्वीकृति गैरहाजिर पाए जाने पर एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें