फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती के बीच बंधी में चार मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में गुरुवार को चार मगरमच्छों के निकलने से ग्रामीण दहशत में हैं। रिहंद जलाशय में पानी बढ़ने के बाद बीच गांव में स्थित कुंभी बंधी में मगरमच्छों का आना शुरू हो गया है। ग्रामीणों के सामने ही एक मगरमच्छ ने गुरुवार की सुबह एक पक्षी को अपना निवाला बनाया तब से ग्रामीण और दहशत में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गुरुवार को मामले की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश तिवारी से की। लेखपाल ने तहसीलदार के जरिए वन कर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार की अगुवाई में वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच मगरमच्छों की निगरानी की। ग्रामीणों की मानें तो मगरमच्छ रोजाना सुबह के समय ही दिखाई देते हैं। बीच गांव में स्थित कुंभी बंधी में मगरमच्छ के आने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मौजूदगी से जनहानि हो सकती है। वन विभाग इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वह प्रतिवर्ष इस तरह से मगरमच्छों के आतंक के साए में जीवन जी रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल इससे निजात दिलाने की मांग की है। उधर, वन कर्मी दोपहर तक मगरमच्छों की निगरानी करने के बाद वापस रेंज कार्यालय आ गए। ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव व ग्रामीणों मनीष यादव, रामलाल, रामकेश, लालता ने मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है। दुद्धी तहसीलदार ने म्योरपुर प्रभारी वन रेंजर दिनेश कुमार से बात करके मगरमच्छों पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें