फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी बार संघ चुनाव के लिए 18 नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ 2021 नए कार्यकारिणी गठन के लिए काफी गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन 18 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिले के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कैलाश कुमार गुप्त और रामपाल जौहरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार और राजकुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर राम सागर, वीरेंद्र कुमार तथा पवन कुमार दुबे सहित तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उपाध्यक्ष दो वर्ष से ऊपर धर्मवीर और दिलीप पांडे, सचिव पद पर प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, राम प्रकाश सिन्हा, अजय रत्नेंद्र जयसवाल सहित चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु कुमार सिंह, सह सचिव पुस्तकालय पद पर यशवंत शर्मा, सह सचिव प्रशासन पर आलोक कुमार सिंह और सह सचिव प्रकाशन पर देवेश मोहन ने नामांकन दाखिल किया। सदस्य गवर्निंग काउंसिल के पद पर ओमप्रकाश अग्रहरि ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सहायक चुनाव अधिकारी राम दुलारे गुप्त, अरुणोदय जौहरी ने बताया कि 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक नामांकन फार्मों की जांच होगी। फिर दो बजे से शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को सुबह 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। साढ़े चार बजे से मतगणना शुरू होगी। फिर विजय प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें