फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 और मिले कोरोना संक्रमित, 36 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 18 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब संक्रमितों की संख्या 1934 हो गई है। इस बीच पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों में से 36 इलाज के बाद मंगलवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1581 हो गई है। मंगलवार को 18 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में एक्टिव केस 334 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी रेंडम, संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1769 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1758 लोगों की मंगलवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 18 पॉजिटिव और 1740 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 72959 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 71585 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1934 पाजिटिव और 69651 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1374 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 334 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 15 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर स ैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें