फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन स्थानों से 175 किलो पटाखा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा/रामगढ़। पुलिस ने पिछले 24 घंटे में तीन स्थानों से 157 किलो पटाखा बरामद किया। दीपावली पर बेचने के लिए अवैध तरीके से पठाखे का भंडारण किया गया था। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक भाग गया है। बरामद पटाखे की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। इसके पहले मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज से दो क्विंटल पटाखा पकड़ा गया था।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम पटना में सराफत अली के घर दबिश देकर 60 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 2.30 लाख रुपये है।
पुलिस ने आरोपी सराफत अली को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है और ज्यादा मुनाफे के लालच में पटाखों का अवैध भंडारण कर रहा था।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई थाना ओबरा पुलिस ने की। सीओ हर्ष पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने सिनेमा रोड चूरी गली निवासी मिंटू कुमार गोयल के आरके एजेंसी डाला रोड गजराज नगर ओबरा स्थित गोदाम से करीब 90 किलो पटाखा जब्त किया गया। बरामद पटाखे की कीमत करीब 2.85 लाख रुपये बताई गई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसी तरह रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम साईं चौक के पास से एक दुकान से सात किलो अवैध पटाखा बरामद किया। मौके से नई बस्ती निवासी विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें