फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली व शास्त्रीय नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर परियोजना आवासीय परिसर स्थित वर्तिका भवन में बृहस्पतिवार को वर्तिका महिला मंडल समिति के तत्वाधान में संबद्ध इकाई उड़ान के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने सहअतिथियों के साथ प्रज्ञा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के हुनर एवं अनुशासन के साथ दी गई प्रस्तुति की सराहना की तथा बच्चों के चरित्र निर्माण में विशेष भूमिका के लिए उड़ान संस्था तथा वर्तिका महिला मंडल समिति के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया। तत्पश्चात ग्रामीण बच्चों द्वारा बंगाली समूह नृत्य, घर मोरे परदेशिया गाने पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बच्चों ने एक दिन बिक जाएगा, माटी के मोल गीत प्रस्तुत कर खुब वाहवाही लूटी। बच्चों ने जल संरक्षण की दिशा में एक माइम शो की भी प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बाध दिया। बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सभी ने सराहाना की। अतिथियों के सम्मान में स्वागत संबोधन एवं संचालन बाल भवन की प्रभारी मधु श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन संजु रानी ने किया। समिति की सचिव सरिता राय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोरियोग्राफर की भूमिका रवि मौर्या व मनीष ने निभाई। इस अवसर पर महाप्रबंधक रंजन कुमार, महाप्रबंधक एम रमेश, महिला मंडल अध्यक्षा स्वरूपा मुखर्जी, उपाध्यक्षा रश्मि चौकसे, माधवी रमेश, देबामित्रा सिंघा राय आदि सदस्याएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें