फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम गायब, कैसे करे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अनपरा। जिला निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के बाद भी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में कई स्थानों पर मतदाताओं के घर जहां पर्ची नहीं पहुंच पाई है। वहीं कई मतदाताओं का नाम सूची से गायब होने से मतदाता मताधिकार से वंचित रहेगें।
लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर उत्साहित मतदाता वोटर लिस्ट में नाम न देखकर जहां मायूस नजर आ रहे है। वहीं घर-घर मतदाता पर्ची भी कई स्थानों पर नहीं पहुच पाई है। मतदाताओं का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में वोटर लिस्ट में उनका नाम था ,लेकिन इस बार मतदान के दो दिन बचे है लेकिन अभी तक न तो मतदाता पर्ची घर पहुची है न ही वोटर लिस्ट में नाम दिखाई दे रहा है। जिसके कारण सैकड़ों लोग मतदान से वंचित रह जायेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट नंबर-2 निवासी संजय कुमार, अंकित कुमार, धीरज पासवान, देवी दयाल, कमला ने बताया कि विगत कई वर्षों से ग्राम सभा से लेकर विधान सभा व लोक सभा चुनाव में मतदान करते रहे है लेकिन इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में प्राथमिक विद्यालयों पर बांटी जा रहे मतदाता पर्ची में उनके नाम की नहीं मिली। जबकि वोटर लिस्ट में नाम होने को लेकर भी सशंय बना हुआ। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो हम जैसे सैकड़ो लोग मतदान से वंचित रह जायेगे। जबकि शत प्रतिशत मतदान को लेकर प्रयासरत जिला प्रशासन को भी धक्का लगेगा। मतदाता सूची में नाम नहीं होने से वंचित मतदाताओ में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें