फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस की परीक्षा में डीएवी के 10 छात्र चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा के 10 छात्रों ने जेईई मेंस में शानदार सफलता प्राप्त कर जेईई एडवांस 2019 की परीक्षा के लिए अपना स्थान सुनिश्चित करा लिया है। जिससे विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य बी के सिंह ने बताया कि परीक्षा में 10 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। जिसमें विनय श्रीवास्तव 99.7 प्रतिशत, शरद सिंह 98.57 प्रतिशत, अभिनव यादव 98 प्रतिशत, रोहित कुमार 97.4 प्रतिशत, गिरीश सिंह 97.2, तरूण सिंह 93.36 प्रतिशत, हिमांशु द्विवेदी 95.89 प्रतिशत, आदर्श सिंह 95.4 प्रतिशत, आकाश गुप्ता 95 प्रतिशत, आदित्य मिश्रा 89.54 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि सफलता उसी का चरण चूमती है जिसमें कुछ कर गुजरने की सनक होती है। प्रधानाचार्य ने सफल छात्रों को जेईई एडवांस 2019 में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें