फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधरौल बांध में है सिफ़ॱर 13 फिट पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, पानी का संकट और बढ़ता जा रहा है। जलस्तर भी तेजी से नीचे खिसक रहा है। 34 फिट क्षमता वाले धंधरौल बांध में सिर्फ 13 फिट पानी ही बचा है। अब बांध से खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा जाएगा। 15 मई को ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मौसम में तल्खी के साथ ही भूजल स्तर भी तेजी से खिसक रहा है। तमाम जगहों पर जल स्तर नीचे जाने से हैंडपंपों, कुओं ने जवाब दे दिया है। अभी से ही पानी की आपूर्ति टैंकरों के जरिये की जा रही है। जलस्तर गिरने का नतीजा है कि धंधरौल बांध में वर्तमान में महज 13 फिट ही पानी शेष रह गया है। यह पानी सिंचाई के लिए बिल्कुल ही नहीं दिया जा सकता। बांध के ही पानी से राबर्ट्सगंज नगर के लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है। अब यहां पानी कम होने से आगे गर्मी के मौसम में पानी आपूर्ति को लेकर दिक्कत हो सकती है। उधर, नगवां बांध का भी जलस्तर काफी नीचे चला गया है। वर्तमान में यहां 25 फिट पानी है जबकि इस बांध की क्षमता 56 फिट की है। गर्मी तेज होने से सप्ताह में करीब एक फिट पानी सूख रहा है। धंधरौल बांध से जुड़े सहायक अभियंता राजीव प्रसाद ने बताया कि बांध सौ साल पुराना है। इसकी क्षमता 34 फिट है लेकिन पुराना बांध होने के नाते इसमें साढ़े 32 फिट तक ही पानी रखा जाता है। वर्तमान में महज 13 फिट ही पानी है। उन्होंने बताया कि बांध में सीपेज से भी पानी बहता है। अब यहां से सिर्फ पेयजल के लिए ही पानी की आपूर्ति हो सकेगी। बताया कि ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए 15 मई को बांध से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे मवेशियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें