फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी निवासी उपेन्द्र पटेल (27) अपने घर से बाइक मे तेल भरवाने आ रहे थे। अभी पेट्रोल टंकी के समीप पहुचे ही थे कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार से टक्कर हो गई । बाइक सहित अनियंत्रित होकर गिर गए। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी मौत की खबर सुन परिवार एवं गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें