फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव का अर्थ ही लोकमंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अवधूत भगवान राम सेवा सदन अनपरा का स्थापना दिवस व महाशिवरात्रि का पर्व मैटेरियल गेट स्थित आश्रम पर विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केसी जैन ने कहा कि भगवान शिव की लीलाओं को अपने जीवन दर्शन में उतारना चाहिए। शिव का दूसरा अर्थ ही लोकमंगल है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केसी जैन व विशिष्ट अतिथि आर डी सिंह, अरविंद सिंह, अरुण सिंह ने अवधूत भगवान राम, अवधूत सिंह शावक राम व सिद्धार्थ गौतम राम जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरडी सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रवीण कुमार पांडेय, डॉ विजय प्रकाश सिंह, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ जयशंकर पांडेय ने शिव कथा की महिमा एवं महत्व पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनपरा के गायक कलाकार जुड़वा भाई अनुज पांडे, आशीष पांडे ने किसने सजाया तेरा भवन, पनिया लाल लाल, गौरा हम लोग चाहे, आदि गीतों पर खूब वाहवाही लूटी। वहीं जुड़वा भाइयों ने होली गीत गाकर सबको होली के माहौल में रंग दिया। अवधूत भगवान राम पीजी कालेज की छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। संचालन डॉ चंद्रशेखर तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ अजय सिंह, डॉ प्रीति, राजेश श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप, डॉ, प्रवीण कुमार पांडेय, डॉ विजय प्रकाश सिंह, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ जयशंकर पांडेय, उपेंद्र सिंह, निक्कू सिंह, गीता सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें