सोनभद्र। विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव विंध्य छटा का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन डॉ. अवधेश सिंह और विशिष्ट अतिथि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने नृत्य, गीत, एकांकी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश भक्ति, दहेज गीत तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य, पर्यावरण, जन जागरूकता का मंचन किया गया।
महाविद्यालय में पूर्व में रंगोली, मेंहदी, पेटिंग, सामान्य ज्ञान प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। श्रेया, सबीना, राखी, मधु, स्वेता, प्रगति, सीमा, रानू, प्रिया, शुभांगी, अर्चना, आशिका, कशिश को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के संस्थापक डॉ. बी सिंह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। शिक्षक इन्हें निखारने का काम करें। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से छात्राओं के प्रतिभा में निखार आता है। जिससे शिक्षा के साथ उनके राष्ट्र और समाज भक्ति की भावना जागृति होती है। उन्होंने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. कैलाश, अरुणेंद्र संदल, अनुग्रह सिंह, मनीष, पंकज सिंह, अनीष, पिंकी, कीर्ति सोनी, पूजा आदि मौजूद रहीं।