सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को अल्पसंख्यक सभा की हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष फारूक अली जिलानी ने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। कार्यकर्ता पात्रों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। कहा कि भाजपा ने चुनाव में किए गए वादों को पूरा न करके जनता के विश्वास को तोड़ने का काम की है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। प्रदेश सचिव नजमुद्दीन, गुलाम यासीन, नासिर अहमद, रिजवाल अली, मुन्नउर अली, शहादत खान, मोबीन अंसारी, मेहरबान हुसैन, सुल्तान अली, मो. सलीम, मो. हफीम, अयूब खां, मो. याकुफ, मो. हुसनैन सुल्तान आदि मौजूद रहे।