फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ेर् शीतला मां की निकली कलश शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज आंबेडकर नगर स्थित जय श्री कड़ेर् शीतला माता की आठवां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। कड़ेर् शीतला माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ देवी मां की झांकी और कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यह रामसरोवर तालाब से पन्नूगंज रोड़, मेन चौक,उत्तर मोहाल, चंडी तिराहा, पकरी सड़क होते हुए मंदिर में पहुंची। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर आरती पूजन किया गया। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक नंदलाल सरोज, बच्चालाल सरोज बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष मां का आठवां वार्षिक शृंगार आरती -पूजन कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं कलश लेकर नंगे पांव पूरे नगर में भ्रमण करते हुए मंदिर पर पहुंची। रात्री में मुकेश जायसवाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता,शंकर केजरीवाल, राजेश गुप्ता, जगदंबा प्रसाद, विनोद, छोटेलाल, राजेश, बच्चालाल, नंदलाल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें