फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डों का किया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगरपालिका राबर्ट्सगंज की तरफ से मंगलवार को तहसील सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय/पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक तीरथ राज ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं बताई। अध्यक्षता कर रहे नपा अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने राशनकार्डों के डिजिटलाइजेशन, आधार लिंक, आधार वैलिडेशन और ई-पॉश मशीन को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ने की जानकारी दी। इस दौरान 80 अंत्योदय और 20 पात्र गृहस्थी कार्डों का वितरण किया गया। बताया गया कि नगर क्षेत्र में कुल अन्त्योदय राशन कार्ड 487 और पात्र गृहस्थी के 28228 हैं। इस मौके पर तहसीलदार सदर विकास पांडेय ,प्रभारी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सीपी श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक कुमार, शशि मौर्य, प्रीतम तिवारी, संजीव त्रिपाठी, सत्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें