डाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोटा चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। उनके खिलाफ नारेबाजी की और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
छात्र नेता दीपू शर्मा के अगुवाई में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कोटा चौराहे पर मंगलवार को इकट्ठा हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के बाद सभा की। इसमें दीपू शर्मा व धनंजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने दो निर्दोष छात्रों को मरवा दिया। यह बेहद ही घृणात्मक है। लोकतंत्र पर सीधा वार पश्चिम बंगाल की सरकार करके यह साबित कर दिया है कि ममता सरकार जनहितकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि परिषद की मांग है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पुतला दहन के दौरान पंकज उपाध्याय, दिवाकर, आशीष जायसवाल, हेमंत प्रजापति, आतिश कुमार, कन्हैया, सूरज, अभिषेक, उज्जवल, विकास, बुल्लू शर्मा, प्रियांशु, पीयूष, निरंजन, बाबी, वरुण, केतन, पवन, दिवेश मौजूद रहे।