शक्तिनगर । एनटीपीसी सिंगरौली के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एके जाडली और संजीवनी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी एमएम साब्दे के निर्देशन में शनिवार को संजीवनी चिकित्सालय में लगे नि:शुल्क उच्च रक्त चाप एवं हृदय रोग संबंधी चिकित्सा शिविर में 357 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी एमएम साब्दे ने चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. पीजे दत्ता ने उच्च रक्त चाप एवं हृदय रोग संबंधी बीमारी के बारे मे जानकारी दी। संजीवनी चिकित्सालय के उप महाप्रबंधक चिकित्सा डॉ वर्तिका कुलश्रेष्ठ, डा. प्रांजल ज्योति दत्ता, डॉ. मेहताब और डॉ. खुशबू द्वारा कुल 347 मरीजों की जांच कर दवा लिखी गई। संजीवनी चिकित्सालय के स्टाफ द्वारा मरीजों को दवा वितरित की गई। इस मौके पर उप महाप्रबंधक एमसी माझी और एके चतुर्वेदी आदि रहे।