अनपरा। बिजली की मांग घटने से 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना में शनिवार को 575 मेगावाट थर्मल बैकिंग की जा रही थी। परियोजना प्रबंधन के अनुसार शनिवार को बिजली की मांग में आई कमी को देखते हुए मशीनों को कम लोड पर चलाया जा रहा था। इस दौरान अनपरा ए परियोजना से 225 मेगावाट व बीटीपीएस से 350 मेगावाट की थर्मल बैकिंग जारी थी। परियोजना के 210 मेगावाट की पहली इकाई से 125 मेगावाट, दूसरी से 130 मेगावाट, तीसरी से 125 मेगावाट, 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 300, पांचवीं से 300, छठवीं से 500 व सातवीं इकाई से 505 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। अनपरा परियोजना स्वीच यार्ड के अधिशासी अभियंता अखिलेश वैश्य ने बताया कि बिजली की मांग में आई कमी को देखते हुए परियोजना की एटीपीएस व बीटीपीएस की इकाईयों से थर्मल बैकिग की जा रही है।