फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडाल्को रेणुकूट बेस्ट सीएसआर अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को रेणुकूट को सीएसआर में बेहतर कार्य के लिए सीएसआर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। क्लस्टर के सीओओ एसएन जाजू के नेतृत्व में संस्थान के ग्रामीण विकास विभाग ने रेणुकूट नगर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत उत्कृष्ट सामाजिक विकास कार्यों किया। सीएसआर टाइम्स ने आर्थिक आत्मनिर्भरता में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आर्थिक आत्म निर्भरता वर्ग में हिंडाल्को रेणुकूट को बेस्ट सीएसआर अवार्ड 2018 से सम्मानित किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री अलफांस केजे ने हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीएसआर प्रमुख अभिजीत को अवार्ड ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अभिजीत ने हिंडाल्को के माध्यम से चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुतिकरण के माध्यम से किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित लोग हिंडाल्को के माध्यम से चलाए जा रहे ग्रामीण विकास कार्यों से बहुत प्रभावित हुए। हिंडाल्को के मुखिया एसएन जाजू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीण विकास विभाग की टीम को इस उपलब्धि के बधाई देने के साथ ही आगे से और भी उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें