सोनभद्र। मारकुंडी के पास बंधी टूटने आई बाढ़ पीड़ितों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को मिले और उनका हाल जाना। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित रिहायशी इलाकों में राहत सामग्री बांटी और उनकी समस्याओं को सुना और यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव तथा नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ता तत्पर हैं। उनकी समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। किसानों की फसल और मकान की क्षति लिए जिला प्रशासन तत्काल व्यवस्था करने के साथ ही मकान बनवाने का भी काम करे। बंधी टूटे हुए तीन बीत जाने के बावूद शासन प्रशासन उसे बांधने में नाकाम है। राहत शिविर के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। राहत सामग्री व फल, ब्रेड बांटने में महुआंव के प्रधान परमेश्वर यादव, दीपक यादव, सुरेश अग्रहरि, रमेश, जुनैद अंसारी, गुलाम यासीन, गोपाल मोदनवाल, मुन्ना कुशवाहा, विजय पासी आदि रहे।