सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटर कालेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर केंद्रीय नेतृत्व के आहवाहन पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार संगठन के जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली कर रही है, इसलिए शिक्षकों को आंदोलन की राह पकड़नी रह रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से वित्तविहिन व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ला ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हित में संघर्ष करने के लिए तैयार है। डीआईओएस के माध्यम से सीएम को मांगपत्र भेजा जाएगा। फिर भी मांगें पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। जिला मंत्री पंकज पांडेय, कोषाध्यक्ष गुलाब राय, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, संगठन मंत्री रविंद्र देव पांडेय, सचिव राजेश केशरी, अनिल सिंह, फूल सिंह आदि रहे।