फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख का जेवर और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली के एक गांव से मंगलवार की भोर में संदिग्ध हाल में नवविवाहिता डेढ़ लाख का जेवर और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। ससुरालियों ने विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना 28 अप्रैल की है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। 29 अप्रैल को मायके से युवती ससुराल आई थी। मंगलवार की भोर चार बजे युवक की नींद खुली तो पत्नी कमरे से नदारद थी। काफी देर तक वह कमरे में वापस नहीं आई तो युवक को शंका हुई। घरवालों के साथ पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। ससुरालियों की सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। पुुलिस ने बताया कि लापता नवविवाहिता के पति की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही है। पति का आरोप है कि विवाहिता सोने-चांदी की करीब डेढ़ लाख की जेवर, दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। समाचार लिखे जाने तक वािवाहिता का पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें