फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के संकट पर चार सौ टैंकरों से होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल निगम और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उनसे भीषण गर्मी में जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली। अब तक के इंतजाम के बारे में पूछताछ की। कहा कि पानी के संकट पर चार सौ टैंकरों की व्यवस्था की गई है। फिलहाल डेढ़ सौ टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में जल निगम के अधिकारियों से विभाग से संचालित पेयजल परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। पूछा कि कहां-कहां परियोजनाएं संचालित हैं और उनसे कितने गांवों को पानी की आपूर्ति हो रही है? बंद पड़ी पेयजल परियोजनाओं के बारे में भी पूछा। इसके बाद उन्होंने पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से हैंडपंपों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि जहां कहीं भी हैंडपंप खराब पड़े हैं, उनकी मरम्मत करा दी जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत राज विभाग के अधिकारी जहां पानी की व्यवस्था है, वहां सबमर्सिबल लगवाएं और गांव में पानी की आपूर्ति कराएं। इसमें लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां पानी का स्तर काफी नीचे है। ऐसी जगहों पर सबमर्सिबल नहीं लगाया जा सकता। ऐसी जगहों पर जरूरत के हिसाब से टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि चार सौ टैंकर हैं, जिनसे जरूरत पड़ने पर पानी की आपूर्ति होगी। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, तीनों तहसीलों के एसडीएम, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ आरके भारती, पीडी एनएन मिश्रा, जल निगम के एक्सईएन फणींद्र राय, सभी बीडीओ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें