फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और संस्कृति की उन्नति में नारियों का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुग स्वावलंबन एवं वैदिक सोसायटी के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ सिंगरौली में नारी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां गायत्री कि पूजा अर्चना के बाद गायत्री मन्त्र के सस्वर उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें महिलाओं को कामकाजी एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने पर चर्चा की गयी।
विज्ञापन

नगर निगम प्रतिनिधि विक्रम ठाकुर व लक्ष्मी चंद महिलाओं को गृह उद्योगों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि पाकए हस्तए सौन्दर्य आदि विविध कलाओं में निपुण नारियों को विस्तृत पैमाने पर उत्पादन कर स्वावलंबी बनाए जाने की गतिविधियां सरकार संचालित कर रही है। उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित भी किया जायेगा। अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि नारी समाज की रीढ़ तथा राष्ट्र की शक्ति है। समाज और संस्कृति की उन्नति में नारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। आने वाले समय में अर्थतंत्र की बागडोर भी इन्हें संभालनी होगी। महिलाएं योग्यतानुसार अचारए पापड़ए मुरब्बाए अगरबत्तीए जूटए बैगए स्कूल ड्रेसए वाल पेंटिंग आदि बनाकर अपने खाली समय का उपयोग कर आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती है। इस मौके पर रामसहोदर बैस, किरण सागर खैरवार, रमेश कुमार पाण्डेय, चंद्रेश्वर प्रसाद, प्रद्युम्न प्रसाद बैस, मन्नू सिंह, सावित्री देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें