सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में शुक्रवार को अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 68वें परिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा वक्ताओं ने सरद पटेल के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि व्यापार मंच के राष्ट्रीय सचिव ज्यूत नारायण पटेल एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि अगर सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो देश का नक्शा कुछ और ही होता। अद एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि सरदार पटेल एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं जिन्होंने सैकड़ों रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। उनके साहसी एवं साहसिक निर्णयों से पूरे देश में लौह पुरुष के रूप में उनकी पहचान बनी। ऐसे में सभी लोगों को सरदार पटेल के मार्ग का अनुसरण करना होगा। संचालन जिला महासचिव राजकुमार वौध ने किया। हरि प्रसाद धांगर, फूल सिंह, बबली सोनकर, शकुंतला गुप्ता, जितेंद्र, आनंद पटेल दयालु, उदित रवानी, शिव नरायन पटेल, विनोद यादव, अंजनी पटेल, नागेश्वर गौंड़, रामकेश प्रजापति, राजेंद्र पटेल, धनराज सिंह पटेल, अनिल पांडेय, जय सिंह, चंद्रशेखर पटेल, रामधनी पटेल, संगीता आदि मौजूद रही। उधर अपना दल के जिलाध्यक्ष इं. सीडी सिंह पटेल ने भी सरदार पटेल को परिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इस मौके पर गंगेश्वर सिंह, शिव प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, पुष्पराज सिंह, कमलेश सिंह, निखिल पांडेय, निर्मला मिश्रा, गुलाबी देवी, शांति भारती, मंजू देवी, ओम प्रकाश, जय प्रकाश, अनुपम, सुधाकर, विष्णु प्रसाद, रमाशंकर, अखिलेश्वर, दयाशंकर, अशोक, राकेश, मनोज आदि मौजूद रहे।