सोनभद्र। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को राबर्टसगंज घोरावल और दुद्धी तहसील में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया। राबर्ट्सगंज नगर पालिका, चुर्क-गुर्मा, ओबरा के सपा के अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिला किया। सपा समेत कई प्रत्याशियों ने जुलूस की शक्ल में नामांकन स्थल पर पहुंचे। एक नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में 16 अध्यक्ष और 189 सदस्य पद के प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
सपा प्रत्याशी हिदायत उल्ला खां, ओबरा की उम्मीदवार सुधा समर्थकों के साथ नामाकंन करने के लिए पहुंची। नामाकंन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दूबे, डॉ. गोपाल सिंह, जगजीवन सिंह पटेल, अंबुज सिंह, इमरान, हरिशंकर विश्वकर्मा, टोनी पांडेय आदि मौजूद रहे। नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय जैन जुलूस की शक्ल में उत्तर मोहाल से मेन चौक होते हुए बढ़ौली चौक कचहरी पहुंचे। जुलूस में दीपू तिवारी, डीडी सिंह, आनंद जायसवाल, उमेश जालान, राहुल केशरी, पप्पु, सुजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
जन अधिकार मंच के प्रत्याशी जगदंबा प्रसाद भी समर्थकों के साथ नामाकंन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, रवि रंजन शाक्य, गिरिजि प्रसाद, रामवृष आदि रहे। निर्वाचन अधिकारी/एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि विजय जैन ने तीन, हिदायत ने तीन, जगदंबा ने दो और चंद्र कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। तीन नामाकंन पत्र बिका। सभासद के लिए 47 प्रत्याशियों ने नामाकंन किया और 14 लोगों ने नामाकंन पत्र क्रय किया। चुर्क-नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी/व्यापार कर के ज्वाइंट कमिश्रर राममिलन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामाकंन किया, दो पर्चा बिका। सदस्य पद के लिए छह ने पर्चा दाखिला किया। चोपन के आरओ/व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर राकेश सिंह अध्यक्ष पद के उम्मीदवार करते रहे, लेकिन जमा करने कोई नहीं पहुंचा। चार नामांकन पत्र बिका, सदस्य पद के लिए 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया और 8 पर्चा बिका। ओबरा के निर्वाचन अधिकारी/डीडीओ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि सात प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया और एक पर्चा विक्रय हुआ। सदस्य पद के लिए 47 ने नामांकन पत्र जमा किया और 22 नामांकन पत्र बिका। एडीएम उमाकांत तिवारी, सीटी सीओ विवेकानंद तिवारी, कोतवाल राजीव मिश्रा नामांकन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दुद्धी: दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरओ सत्यप्रिय ने बताया कि सपा से अनिल जायसवाल एवं निर्दल प्रत्याशीं रामपाल जौहरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पूर्व विधायक रूबी, संजय यादव, जुबेर आलम, केदार यादव आदि मौजूद रहे। आदिल खां, राकेश कुमार ने पर्चा क्रय किया । सभासद के आरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि 24 लोगो ने नामांकन किया एवं 8 उम्मीदवारों ने पर्चों की खरीदारी की। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरओ हेमंत वर्मा ने बताया कोई नामांकन नही हुआ। सभासद के आरओ टीडी यादव के मुताबिक 20 लोगों नामांकन पत्र दाखिल किये गए वही एक फार्म बिका। रेणुकूट अध्यक्ष पद के आरओ आरवीएस यादव ने बताया कि सपा से उम्मीदवार राकेश प्रसाद व निर्दल प्रत्याशीं निशा सिंह, शिवप्रसाद ने अपना नामांकन दाखिल किया। राकेश ने एक सेट में फार्म खऱीदा। आरओ सभासद एनबी सिंह ने बताया कि 20 नामांकन दाखिल हुए और 11 पर्चो की बिक्री हुई। घोरावल: उपजिलाधिकारी शादाब असलम ने बताया कि घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु एक और सदस्य के लिए पांच पर्चों की बिक्री हुई। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सीमा देवी ने निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार कैसर के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व सीमा देवी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के शक्ल में नगर में भ्रमण करते हुए आरओ कार्यालय पहुंची। सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया।