फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2018 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत विद्यालय प्रबंधक इन दिनों सीसीटीवी कैमरा लगाने में जुटे हुए हैं। 35 से 45 फीसदी विद्यालयों में कैमरा लग गया है।
विज्ञापन

बताते चले कि यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होते हुए विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर धड़कन तेज हो गई है। इस बार जिले में 50,497 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 20,526 और इंटर के 20,971 परीक्षार्थी शामिल है। शासन के मंशानुसार यूपी बोर्ड ने इस बार सीसी कैमरे से लैश स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए यूपी बोर्ड ने शिक्षा विभाग को राजकीय और मान्यता प्राप्त सभी हाईस्कूल एवं इंटर के स्कूलों में सीसी टीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह का कहना है कि संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पत्र भेज दिया गया है। कहा कि यूपी बोर्ड को परीक्षा केंद्र बनाने लिए सूची भेज दी गई है। कहा कि संभावना है कि अविलंब यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर देगा। जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे होंगे उनको ही केंद्र बनाया जाएगा। निष्पक्ष और नकलविहिन परीक्षा कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें