फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी की सूचना पर मिल बंद कर फरार हो गया संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पकरी में स्थित आयल मिल (सरसों के तेल का) में खामियां पाए जाने पर खाद्य विभाग ने मिल संचालक को एक सप्ताह में लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए नोटिस दिया है। ऐसे में नवीनीकरण के बाद ही मिल चालू हो सकेगी। खाद्य विभाग ने तेल के नमूने जांच के लिए भेज दिया है, रिपार्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद के नेतृत्व में बुधवार की शाम दो आयल मिल पर छापेमारी की। पकरी गांव में स्थित रविंद्र कुमार सिंह के मिल पर पहुंची तो संचालक उसे बंद कर भाग चुका था। इस मिल का लाइसेंस होने के बावजूद संचालक के मिल बंद करने पर विभाग को कई तरह की आशंका है। अभिहित अधिकारी का कहना है कि इस मिल पर दोबारा छापेमारी की जाएगी। उधर, एलआईसी के बगल में विनय आयल मिल पर हुई छापेमारी के बाद विभाग ने अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिल के संचालक को एक सप्ताह के अंदर लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए नोटिस दिया गया। संचालक ने एक साल पहले लाइसेंस लिया था जिसकी मीयाद खत्म हो गई थी। इसके बाद संचालक बगैर नवीनीकरण कराये ही आयल मिल संचालित कर रहा था। जांच में 15 किलो का 32 टीन तेल सीज किया गया है और तेल की सैंपलिंग कर जांच के लिए राजकीय कार्यशाला लखनऊ भेजा गया है। साथ ही मामले में एफआईआर की अनुमति के लिए फूड कमिश्नर से पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने पर एफआईआर होगी। यदि सैंपलिंग की रिपोर्ट आई और सैंपलिंग फेल हुई तो दो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें