सोनभद्र। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पानमती (33) की मौत हो गई। तीन दिन पहले पानमति का गला दबाने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था
पिछले सप्ताह चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ गांव निवासी रामलाल पत्नी पानमती केे साथ बड़े भाई लंबू निवासी पटवध के घर गया था। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व किसी बात से नाराज होकर रामलाल ने पत्नी की पिटाई कर दी। चोट लगने के कारण पानमती बेहोश हो गई। इसके बाद रामलाल ने घर में फांसी लगा ली। उसी दिन घरवालों ने पानमती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला को बीएचयू रेफर कर दिया था, लेकिन घरवाले उसे नहीं ले जा सके। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे अचानक पानमती की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।