फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एकलव्य विद्यालयों के 17 हजार छात्रों मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) के साथ एमओयू किया। इसका उद्देश्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले जनजातीय छात्रों को करियर मेंटरशिप, डिजिटल शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराना है। एनसीएल के प्रबंधक (सिविल/सीएसआर) अभिनव दीक्षित एवं एनएसटीएफडीसी के उप महाप्रबंधक बिस्मिता दास ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

एमओयू के तहत एनसीएल अपने सीएसआर के तहत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में स्थित 45 विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 4.8 करोड़ रुपये का वित्तीय सहयोग करेगी। 17,000 से अधिक आदिवासी छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर जनजातीय कार्य सचिव रंजना चोपड़ा, उप महानिदेशक कोयला मंत्रालय चेतना शुक्ला, जनजातीय कार्य मंत्रालय और एनसीएल के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें