फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में होंगी थायराइड, एनीमिया, बांझपन सहित 17 जांचें

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में विशेष जांच के लिए की जाती तैयारी की स्थिति जांचते प्राचार्य
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को जल्द ही 17 तरह की विशेष जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें थायराइड, एनीमिया, बांझपन, विटामिन प्रोफाइल आदि शामिल है।
विज्ञापन

अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था। महंगे शुल्क भी अदा करने पड़ते थे। काॅलेज प्रबंधन इन जांचों को बेहद कम शुल्क पर मरीजों को उपलब्ध कराएगा। इसके लिए गठित समिति ने शुल्क निर्धारित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जिला अस्पताल के जरिए 51 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा बरकरार रहेगी।
कॉलेज में मलेरिया, टाइफाइड, टीबी, यूरिक एसिड, सुगर सहित 51 जांच की नि:शुल्क सुविधा मरीजों के लिए पहले से उपलब्ध है। हार्मोन से जुड़ीं थाइराइड, एनीमिया, बांझपन, विटामिन प्रोफाइल सहित अन्य महंगी जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अब ये जल्द ही कॉलेज में मिलनी शुरू हो जाएगी। स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज होने के नाते विशेष जांचों के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। प्रस्ताव पर गठित समिति से मुहर लगने के बाद इससे जुड़े डाटा फीडिंग का काम शुरू कर हो गया है। जांच से जुड़ी मशीनों का भी प्राथमिक स्तर पर परीक्षण का काम पूरा हो गया है। उम्मीद है कि डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण होते ही विशेष जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें