फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 17 स्ट्रीट लाइट को उजाले के लिए छह साल से कनेक्शन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे लगाई गई स्ट्रीट लाइटें छह साल बाद भी पथ प्रकाश नहीं कर सकी हैं। ऐसे में बीएसएनएल कार्यालय होते हुए रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर कूप अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन

सुनसान इलाके में अंधेरा होने पर छिनैती का भय यात्रियों में बना रहता है। वर्ष 2018 में सोनभद्र रेलवे स्टेशन के समीप धानापुर डिवीजन की एक कार्यदायी संस्था की तरफ से रेलवे विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया गया था।
उसी दौरान रेलवे स्टेशन से पश्चिम तरफ बीएसएनएल आफिस से होते हुए सड़क का निर्माण कराया गया। साथ ही सड़क किनारे 17 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट के लिए खंभा (ढांचा) खड़ा किया गया था।
विज्ञापन

कुछ खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई और कुछ खंभों पर लाइटें अब भी नहीं लग सकी हैं और इन खंभों में विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया। जिससे पथ प्रकाश के लिए लगाए गए ये खंभे बीते छह साल से शोपीस बने हुए हैं।
शहर के अधिकांश यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए इसी मार्ग से आते-जाते हैं। बीते दिनों अमृत भारत स्टेशन का निरीक्षण करने आए प्रयागराज मंडल के डीआरएम ने रॉबर्ट्सगंज शहर से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले मार्ग का निरीक्षण करते हुए पथ प्रकाश की व्यवस्था की जानकारी ली थी।
इस पर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कार्यदायी संस्था की तफ से सड़क निर्माण कराया गया और स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। लेकिन विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया। जिससे उसी हाल में खंभे खड़े हैं।
इस पर डीआरएम ने अमृत भारत योजना से इसका वायरिंग आदि कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। ताकि यात्रियों को रात में इस मार्ग से आवागमन में कोई दिक्कत न हो।

सड़क का कराया जाएगा चौड़ीकरण
सोनभद्र रेलवे स्टेशन से बीएसएएल कार्यालय होते हुए कचहरी तिराहा जाने वाले संपर्क मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण कराया जाएगा। डीआरएम के निरीक्षण के बाद रेलवे की तरफ से अमृत योजना के तहत इस सड़क का चौड़ीकरण कराने को लेकर कवायद तेज कर दी है। करीब 400 मीटर लंबा सड़क चौड़ा करने के साथ ही सड़क किनारे लगे खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगाते हुए कनेक्शन कराया जाएगा।


अमृत भारत स्टेशन सोनभद्र से बीएसएनएल आफिस के पास से मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सड़क के चाैड़ीकरण एवं पथ प्रकाश के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अमृत भारत योजना से कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

- रजनीश अग्रवाल, डीआरएम-उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें