सोनभद्र। सर्विलांस टीम ने 17 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की है। मोबाइलों को उनके स्वामियों को लौटा दिया गया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब दो लाख रुपये है। यह जानकारी रविवार को सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि गिरे और चोरी हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए क्षेत्राधिकारी अपराध संजय वर्मा के नेतृत्व में सर्विलांस सेल में एक मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया गया है। सर्विलांस टीम की प्रभारी सरोजमा सिंह अगुवाई में टीम ने 17 मल्टी मीडिया मोबाइल सेट् बरामद करने में सफलता पाई है। मोबाइलों को उनके स्वामी कोतवाली में बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। जो मोबाइले बरामद हुई है वे कहीं गिर गई और उन्हें अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा पाया गया था। सर्विलांस की मदद से मोबाइलों को बरामद करने में सफलता मिली है। मोबाइल बरामद करने में कां. प्रकाश कुमार सिंह, सौरभ राय, दिलीप कश्यप, अमित सिंह, अमर सिंह, जितेंद्र यादव का अहम योगदान रहा।