रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
सोनभद्र/सलखन/वैनी/केकराही। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द, शुगर के 162 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की। मौसम में बदलाव की वजह से जन आरोग्य मेले में छोटे बच्चों की संख्या अधिक रही।
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित कुल 40 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने मौसम में जारी चढ़ाव-चढ़ाव के बीच खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर चरनजीत सिंह, कृष्णकांत चौबे आदि मौजूद रहे। वहीं सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.अंकित सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेला में 51 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि जन आरोग्य मेला में कुल 40 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.राकेश मौर्य ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 31 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें सर्वाधिक सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार के मरीज रहे। स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए मरीजों में दवा बांटा गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।