फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटने से जंगलो में आग, पेड़ पौधे जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की शाम व रविवार की सुबह 11 हजार बोल्ट का तार टूटकर गिर जाने से जंगलों में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

नधिरा विद्युत सब स्टेशन से ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा 11 हजार बोल्ट का जर्जर तार शनिवार की देर शाम सेवका मोड़ के पास सड़क किनारे टूट कर गिर गया। जिससे जंगल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही अगल बगल बस्तियों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना घटित होने से बच गई। वहीं, रविवार की सुबह बकरीहवां स्थित शिवम संकल्प स्कूल के पास भी 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने से स्कूल के आस पास आग लग गयी, जिससे पेड़ पौधे जलकर झुलस गए। ग्रामीणों ने तार टूटने की जानकारी विद्युत कर्मियों को दी, तब जाकर आपूर्ति बंद की गई। गौरतलब हो कि जर्जर तारो के टूटने का ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जरहां, लीलाडेवा सहित कई गांवों में तार टूटने की घटना से आगजनी हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली के खंभे एवं तार जर्जर हो चुके हैं और बिजली विभाग द्वारा इन्हीं तारों और खंभों से जबरदस्ती काम चलाया जा रहा है। अभी तक जर्जर तारों के टूटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें ग्रामीणों को काफी क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें