फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर एसिड लदा टैंकर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। हाथीनाला थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हथवानी गांव के समीप सोमवार की दोपहर एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। एसिड सड़क पर गिरने से जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने रेणुकूट से वाटर टैंकर मंगा कर सड़क और टैंकर पर गिरे एसिड को साफ करवाया। एसिड से निकल रहे धुआं को समाप्त होने के बाद वाहनों का आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे हथवानी के समीप राजमार्ग पर जा रहा एसिड लदा टैंकर पलट गया। पंजाब से एसिड टैंकर लेकर सिंगरौली जा रहा था। सड़क के किनारे टैंकर पलटने से एसिड सड़क पर बहने लगा और उसमें से नारंगी रंग का धुआं निकलने लगा। यह देख दोनों तरफ के वाहनों को चालकों ने खड़ा कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रेणुकूट से वाटर टैंकर मंगवा कर सड़क व टैंकर पर पानी का छिड़काव कराया। लगभग एक घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि एसिड लदे टैंकर के चालक यज्ञनारायण व शिवकुमार सुरक्षित बच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें