फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आवाज की नकल कर सुर्खियों में छाया अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। तीन दिन पूर्व वाराणसी के दौरे पर आए पीएम मोदी से हेलीपैड पर हुई मुलाकात के दौरान उनकी आवाज में की गई मिमिक्री ने गोरडीहा निवासी दिव्यांग अभय कुमार शर्मा को सुर्खियों में ला दिया है। उसकी इस मुलाकात और पीएम के आवाज की नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को छाया रहा।
विज्ञापन

अमर उजाला से हुई वार्ता में अभय शर्मा ने इसे यादगार पल बताया। कहा कि वह लाफ्टर चैलेंज के फाइव सीजन में अक्षय कुमार के शो में भी अपनी इस कला का प्रदर्शन कर चुका है। बताया कि पीएम मोदी के आगमन के समय उनके स्वागत के लिए दिव्यांग जन भी पहुंचे हुए थे। जैसे ही पीएम उसके पास पहुंचे, उसने कहर मुझे मां गंगा ने बुलाया है.. सुनाकर पीएम को गदगद कर दिया। इस दौरान उसने पीएम मोदी के कहने पर मन की बात की भी नकल कर उन्हें खूब हंसाया। सभा के दौरान भी उन्होंने तारीफ की। अभय ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव से ही उसने पीएम मोदी की आवाज की नकल करनी शुरू कर दी है। बताते चलें कि गोरडीहा निवासी सामान्य कृषक रमाशंकर शर्मा का यह लाडला बचपन से ही वाराणसी में शिक्षा-दीक्षा हासिल कर रहा है। इंटर तक की पढ़ाई उसने दुर्गाकुंड स्थित हॉस्टल से पूरी की। इसके बाद बीएचयू में बीए में दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें