फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैली के जरिए किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई- एक व दो के तरफ से कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता रैली को चिल्काटांड के ग्राम प्रधान रविंद्र यादव सहित अन्य अतिथियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दूसरी इकाई के तृतीय एक दिवसीय कार्यक्रम में हम सब का नारा है भारत को स्वच्छ बनाना हैं, स्वच्छता का रखना रहेशा ध्यान तभी बनेगा भारत महान नारे की गूंज रही।रैली विद्युत विहार कालोनी में पहुंचने के बाद कार्यक्रम अधिकारी डा. दिनेश कुमार, मदन लाल ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत पर अपने विचार रखे। इसी तरह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने परिसर की साफ--सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रदीप कुमार यादव ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। बताया कि नैतिकता के बाद दूसरा स्थान स्वच्छता का है। आज विश्व के जितने भी देशों ने विकास किया है। उसके मूल उनकी स्वच्छता विषयक एक दृष्टि मूल रही है। डा. योगेंद्र मिश्र ने कहा कि शिविर का जीवन बड़ा ही अविस्मरणीय होता है। यह शिविर सेल्फी एवं सेल्फशीप से अलग करता है। यह शिविर आप सबको सामथ्र्य बनाता है। कायक्रम की अध्यक्षता डा. छोटे लाल जायसवाल तथा संचालन डा. मानिक चंद पांडेय ने किया। तुषार पांडेय के धन्यवाद ज्ञज्ञपन से कार्यक्रम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें