सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के कचनरवा गांव में बने 33 केवीए का लोकार्पण रविवार को सांसद छोटेलाल खरवार और सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। यहां उन्हेेंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इसे सब स्टेशन के चालू होने से कोन सब स्टेशन पर भार कम पड़ेगा। इससे बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और अघोषित विद्युत कटौती से लोगों को निजात मिलेगी। यहां सदर विधायक भूपेश ने कहा कि घर-घर तक बिजली पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। हर जनकल्याणकारी योजना जरूरत मंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। योजनाओं में किसी बिचौलिये की कोई भूमिका इस सरकार में नहीं रह गयी है। जिस बस्ती में बिजली नही पहुंची है और पांच घरों की भी बस्ती है वहां मार्च 2019 तक सोलर सिस्टम के माध्यम से रोशनी पहुंचाई जाएगी। सांसद छोटेलाल खरवार ने लोकगीत प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को रोकने के लिए यह महाठगबंधन बना है। किसी भी तरह मोदी को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है जो राष्ट्रहित में नही है। जनता इसका जवाब खुद देगी। सब स्टेशन के लोकार्पण के बाद सांसद व विधायक ने खेमपुर गांव में प्रस्तावित विवाह मंडप का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, कमलेश चौबे, सुशील चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार गुप्ता, विनय कन्नौजिया, ठाकुर प्रसाद गुप्त, राकेश तिवारी, रामाश्रय गुप्त मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा व संचालन प्रभाष पांडेय ने किया।