घोरावल (सोनभद्र)। इलाहाबाद बैंक की ओर से शुक्रवार को तहसील परिसर में मेगा ऋण रिकवरी शिविर लगाया गया। इसमें दर्जनों कर्जदारों से समाधान योजना के तहत उनसे बकाया 20 लाख रुपये ऋण की रिकवरी की गई।
एलडीएम एसडी संतोषी की अध्यक्षता में हुए शिविर में बैंक के ग्राहकों को बताया गया कि जिन कर्जदारों का बकाया है, उन्हें ब्याज माफी समेत विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम भानुप्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपील एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाते हुए एनपीए श्रेणी के कर्जदार से अपना बकाया भुगतान शीघ्र करने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार सुरेश शुक्ला, इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, शलभ अग्रवाल, रुमा देवी, ईएन शर्मा, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।