फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उधेड़ी बखिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बुधवार को समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने शहर और गांवों में लोगों से मिलकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को गिनाया। सपा सरकार में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा के ऊपर चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

घोरावल: नगर पंचायत के वार्ड तीन में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी प्रमोद चंद्र मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य नहीं हो रहा है। नौजवान, किसान, व्यापारी, श्रमिक परेशान हैं। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, बाबूलाल यादव, हिदायत उल्ला खां, अनिल प्रधान, जितेंद्र बियार, गुलाम यासीन, शुभम पटेल, जितेंद्र शर्मा, कीनाराम बाबा, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
चुर्क: राबटर्सगंज नगर वार्ड तीन, 17, नपं चुर्क-गुर्मा के वार्ड तीन में जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, मो. सईद कुरैशी, अखिलेश यादव, विजेंद्र सिंह, प्रदीप पटेल, अशोक निराला ने सपा सरकार की महत्वाकांक्षी लैपटॉप समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

ओबरा : वार्ड तीन, रेणुकूट के वार्ड तीन और पिपरी के वार्ड तीन में भी भाजपा सरकार के क्रियाकलापों के बारे में बताया गया। रामसजीवन यादव, रवि गौड़, लालजी प्रजापति, झारखंड विश्वकर्मा, देवी प्रसाद गुर्जर, संतोष कुशवाहा, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
दुद्धी : वार्ड तीन में पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, सेकरार अहमद, सियाराम बियार, राजेंद्र जायसवाल, सुभाष हलवाई, राजेंद्र गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, बलवंत कुशवाहा, वीरेंद्र ने भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें