फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जाति, धर्म के नाम पर बांट रही

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को नगर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही नगर कमेटी का विस्तार किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामबृक्ष यादव ने की। यहां रमेश सिंह यादव ने कहा कि पूरे देश में भाजपा सरकार जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है। चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी सभी त्रस्त हैं। विकास का नारा देने वाली मोदी सरकार ने देश को काफी पीछे कर दिया है। कहा कि आने वाले दिनों में देश- प्रदेश की जनता भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी। इस दौरान नगर कमेेटी का विस्तार भी किया गया।
नगर अध्यक्ष रामबृक्ष यादव ने बताया कि महेंद्र कुमार यादव, सैयद नकी रजा, सत्येंद्र सिंह एवं छेदीलाल राजभर उपाध्यक्ष, सुनील पवार महासचिव, तुलसी गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए। शमशेर, मनोज कनौजिया, नीरज राय, अहसन रजा, नरेंद्र यादव, विमलेश पाठक, मोहम्मद तौफीक, जहाजी खां एवं राकेश यादव सचिव बनाए गए हैं। 17 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए। बैठक में सेक्टर प्रभारी अशोक यादव, मुस्तफा रजा सिद्दीकी, आनंद, राजेश, संजय, नगीना यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें