फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होने से परियोजना कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र अतंर्गत पिपरी सोनवानी निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार की रात्रि मोटर साइकिल से अनियंत्रित हो कर एक गढ्ढे में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन

पिपरी सोनवानी गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार शुक्रवार की रात्रि अपने घर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटर सायकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे मे गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी काफी देर बाद होने पर जब परिजनों ने उन्हें चिकित्सालय लाया तो चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया। राजकुमार अनपरा तापीय परियोजना में कर्मी थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें